जमशेदपुर की शांभवी को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, शत प्रतिशत अंक लाकर बनी नेशनल टॉपर

शांभवी को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन
ICSE Topper : 10वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत अंक लाकर जमशेदपुर की शांभवी जायसवाल नेशनल टॉपर बनी है. इस बड़ी सफलता पर शांभवी को बधाई देने कल रविवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन उसके घर पहुंचे. मंत्री ने शांभवी को सम्मानित करते हुए कहा, शांभवी ने शत प्रतिशत अंक लाकर न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है.
Shambhavi Jaiswal : आईसीएसइ (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत अंक लाकर जमशेदपुर की शांभवी जायसवाल नेशनल टॉपर बनी है. इस बड़ी सफलता पर शांभवी को बधाई देने कल रविवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन उसके घर पहुंचे. मंत्री ने शांभवी को सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी.
IIT बॉम्बे से पढ़ाई करना चाहती है शांभवी
मंत्री रामदास सोरेन ने शांभवी को सम्मानित करते हुए कहा, शांभवी ने शत प्रतिशत अंक लाकर न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है. उसकी इस बड़ी सफलता को देख राज्य के अन्य विद्यार्थी भी शांभवी से प्रेरणा लेंगे. इस दौरान मंत्री ने शांभवी से उसके भविष्य को लेकर खास बातचीत की. शांभवी ने बताया कि वो आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहती है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
सेल्फ स्टडी कर शांभवी ने पायी बड़ी सफलता
शांभवी जायसवाल लोयला स्कूल की छात्रा रही है. शत प्रतिशत अंक के साथ टॉप करने पर शांभवी ने बताया कि, उसने केवल सेल्फ स्टडी के दम पर ये मुकाम हासिल किया है. उसने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया. हालाँकि जब कभी उसे पढ़ाई में कोई समस्या हुई तो उसकी मां ने उसका पूरा सहयोग किया. शांभवी जायसवाल के पिता टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं और मां मणिपाल हॉस्पिटल कॉलेज में वरिष्ठ गायनोकोलॉजिस्ट हैं. शांभवी भविष्य में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती हैं. इसके अलावा शांभवी की पेंटिंग में भी गहरी रुची है.
इसे भी पढ़ें
जेएसएफसी का बड़ा कदम, अनाज उठाने वाले वाहनों में लगेगा जीपीएस, मांगे गये आवेदन
पुलिस कार्रवाई को तैयार, रांची के चौक-चौराहों में लगे चेन छीनने वाले अपराधियों के पोस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




