East singbhum chess : रुद्रनील व नायरा आदित्य ने जीता खिताब
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 10 May 2026 9:05 PM
पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला अंडर-11 ओपन व बालिका शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया.
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला अंडर-11 ओपन व बालिका शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. इस प्रतियोगिता में कुल 70 खिलाड़ियों (बालक व बालिका) ने अपना दम दिखाए. ओपन वर्ग में रुद्रनील कुल सात अंक के साथ चैंपियन बने. विवान बसाक (5.5) दूसरे, अक्षत चौधरी (5.5) तीसरे व रियान रोहल गोल्लापल्ली (5.5) के साथ चौथे स्थान पर रहे. विवान, अक्षत व रियान तीनों का अंक सामान था. लेकिन, टाई ब्रेकर में विवाक आगे निकले व उपविजेता बने. ऋत्विक (5) पांचवें स्थान पर रहे. बालिका अंडर-11 आयु वर्ग में नायरा आदित्य 4.5 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया. जायरा अहमद (4) दूसरे, एस सुभाषिनी पाल (4) तीसरे, टी निहारिका चौथे व आर्या श्री पांचवें स्थान पर रही. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव जयंत कुमार भुइंया, चीफ ऑर्बिटर मिस्टर विशाल कुमार मिंज, ऑर्बिटर अनूप कुमार सिंह, तिलक राम, जगन्नाथ प्रसाद शर्मा मौजूद थे. अंडर-11 ओपन और बालिका वर्ग के शीर्ष दो खिलाड़ियों को स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के मौका मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










