डोबो संग्राम संघ ने स्माइल क्लब को 1-1 गोल की बराबरी पर रोका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 8:27 PM
जमशेदपुर. डोबो संग्राम संघ और स्माइल क्लब कुतीमाकली के बीच आर्मरी मैदान में खेला गया जेएससीए ए डिवीजन ग्रुप-बी का मैच 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ.
जमशेदपुर. डोबो संग्राम संघ और स्माइल क्लब कुतीमाकली के बीच आर्मरी मैदान में खेला गया जेएससीए ए डिवीजन ग्रुप-बी का मैच 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ. 45वें मिनट में डोबो संग्राम संघ के पूरचंद्र टुडू ने गोल दागकर अपनी टीम को पहली बढ़त दिलायी. 48वें मिनट में जयपाल सोरेन ने एक बेहतरीन गोल करते हए स्माइल क्लब को मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. वहीं, टिनप्लेट मैदान में कातिन फुटबॉल क्लब व आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब के बीच खेला गया जेएसए ए डिवीजन ग्रुप-ए का मैच गोल रहित ड्रॉ रहा. बुधवार को ए डिवीजन में कुल तीन मैच खेले जायेंगे. आर्मरी मैदान में क्लासिक एट व मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच आर्मरी मैदान में, टिनप्लेट में जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी व यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी के बीच और गोपाल मैदान में बरहा डिशोम फुटबॉल टीम व झारखंड ब्यार के बीच मुकाबला होगा. ये सभी मुकाबले दोपहर साढ़े तीन बचे से शुरू होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










