Jamshedpur News : डीएमएफटी योजनाओं को पंचायत स्तर पर लागू किया जाये : मुखिया संघ

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जमशेदपुर प्रखंड मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त से मिला. इस दौरान तीन सूत्री मांग पत्र उप विकास आयुक्त को सौंपा.

विज्ञापन

जमशेदपुर प्रखंड मुखिया संघ ने शुक्रवार को तीन सूत्री मांग पत्र उप विकास आयुक्त को सौंपा

Jamshedpur News :

जमशेदपुर प्रखंड मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त से मिला. इस दौरान तीन सूत्री मांग पत्र उप विकास आयुक्त को सौंपा. जिसमें मांग की गयी है कि पंचायतों द्वारा भेजे गये प्रस्तावों को डीएमएफटी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाये एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं में पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये. राज्य एवं केंद्र सरकार की पंचायत के 14 विभाग के योजनाओं में पंचायतों की भूमिका को सशक्त किया जाये, ताकि गांवों का सतत विकास संभव हो.

मनरेगा के सामग्री मद में 8-9 महीने से लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाये. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायती राज पदाधिकारी से मिला. प्रतिनिधिमंडल में महासचिव-कान्हू मुर्मू, मनोज कुमार, नीनू कुदादा, सिनगो मुर्मू, प्रमिला बेसरा, धनमुनी मार्डी, शशि सिंह सरदार, सुनील किस्कू, सुमी केराई, सालगे सोरेन, सुमन सिरका, जोबा मार्डी, चंपा माझी, अनिमा मिंज, गौरी टोप्पो, उमा मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola