ePaper

Jamshedpur News. दूसरे जगहों पर ब्लड लेना व देना दोनों ही कठिन : नलिनी राममूर्ति

Updated at : 15 Nov 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News. दूसरे जगहों पर ब्लड लेना व देना दोनों ही कठिन : नलिनी राममूर्ति

प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की वर्षगांठ जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में मनाया गया

विज्ञापन

प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की वर्षगांठ जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में मनाया गया

Jamshedpur News.

‘प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन’ की 14वीं वर्षगांठ शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में मनाया गया. यह वर्षगांठ को भगवान बिरसा मुंडा व टाटा मेडिकल सेंटर कोलकाता में इलाजरत अर्षनंदन के नाम समर्पित करते हुए तीन शतकवीर, दो 75वीं बार, एक 50वीं, दो 25वीं एवं कोलकाता में एसडीपी रक्तदान करने वाले रक्तवीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया. अर्षनंदन को कोलकाता में एसडीपी रक्तदान की जरूरत हुई, तो जमशेदपुर से जाकर लोगों ने रक्तदान किया.इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मेजर राजेश अरुण, चेयरपर्सन रूचि नरेंद्रन, सचिव नलिनी राममूर्ती, सह सचिव रवींद्र दुग्गल, डॉक्टर रीता सिंह व ब्लड बैंक के जीएम संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर केक काटा गया. कार्यक्रम में शामिल ‘प्रभात खबर’ जमशेदपुर संस्करण के संपादक संजय मिश्र ने कहा कि वैसे लोग जो अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, गरीब हैं, उनके लिए शहर में एक फंड बनाने की जरूरत है, ताकि जरूरत होने पर उसका सहयोग किया जा सके. वहीं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सचिव नलिनी राममूर्ति ने कहा कि दूसरे जगहों पर ब्लड लेना व देना जितना कठिन है, उतना ही यहां सरल है. लोगों को आसानी से ब्लड मिल जाता है. वहीं मेजर राजेश अरुण ने कहा कि ब्लड का महत्व उस जगह पर पता चलता है, जहां बिना ब्लड के लोगों की मौत हो जाती है. इस दौरान टीम प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार, एमटीएमएच के प्रशासक अमिताभ चटर्जी, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, आशीष अग्रवाल, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, राजन बनर्जी, मृनाल साव, मनोज कुमार, रीतेश पांडे, एमभी प्रसाद, गणेश, डॉ विजय कुमार सिंह, भीबीडीए के संस्थापक सुनील मुखर्जी, सुनील आनंद, अमिताभ चटर्जी, अचिंतम गुप्ता, देवाशीष नाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.स्थापना दिवस पर 25 लोगों ने किया रक्तदान

संस्था की वर्षगांठ पर शुक्रवार को कई कार्यक्रम हुए. इसमें सुबह सबसे पहले जुगसलाई स्थित नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम यानी अंत्योदया भवन परिसर में रह रहे 50 पीड़ित एवं असहाय लोगों को भोजन कराने के साथ इलाज करा रहे लोगों को दवा, साड़ी व कंबल दिया गया. उसके साथ ही ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान व पांच लोगों ने एसडीपी रक्तदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola