Kps's Dhanrajan Sharma assistant coach for jharkhand volleyball team: केपीएस के घनरंजन सहायक कोच व भास्कर राव बने मैनेजर

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 31 Dec 2025 8:03 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. वाराणसी में 4-11 जनवरी तक 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. वाराणसी में 4-11 जनवरी तक 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली झारखंड टीम का सहायक कोच एनएमएल केपीएस के खेल शिक्षक धनरंजन शर्मा को बनाया गया. वहीं, टीम मैनेजर की भूमिका पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एम भास्कर राव निभायेंगे. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम (बालक-बालिका) दो जनवरी को वाराणसी के लिए रवाना होगी. फिलहाल झारखंड की महिला टीम का ट्रेनिंग कैंप चक्रधरपुर में चल रहा है. वहीं, पुरुष टीम का ट्रेनिंग कैंप रांची में चल रहा है. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola