Jamshedpur news. समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है उद्देश्य : पूर्णिमा साहू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

टेल्को मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, विधायक ने घर-घर संपर्क कर सैकड़ों लोगों को दिलायी सदस्यता
विज्ञापन
Jamshedpur news.
भाजपा ने झारखंड में रविवार को संगठन महापर्व की शुरुआत की. इसके तहत जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में सदस्यता अभियान शुरु हो गया. भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की उपस्थिति में टेल्को मंडल क्षेत्र में सदस्यता अभियान का शुभारंभ रविवार को किया गया. यह अभियान टेल्को के तार कंपनी क्वार्टर क्षेत्र में चलाया गया, जहां विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और सैकड़ों नागरिकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी. अभियान के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने खुद से मिस कॉल के माध्यम से एवं नमो एप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि देश और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. सदस्यता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्र प्रथम के ध्येय से जोड़कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है. अभियान के दौरान मुख्य रूप से पप्पू मिश्रा, अमित सिंह, युधिष्ठिर, सतीश, धर्मेंद्र, जितेंद्र, बबलू मुखी, सुधा यादव सहित मंडल के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










