Jamshedpur News : सलगाझरी रेलवे स्टेशन पर सभी लोकल ट्रेनों के ठहराव की मांग

Jamshedpur News : संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को संयोजक रामसिंह मुंडा के नेतृत्व में एआरएम टाटानगर समीर सौरभ से मुलाकात कर डीआरएम के नाम एक मांग पत्र सौंपा.
संयुक्त ग्राम समन्वय समिति ने क्षेत्रीय रेल मैनेजर टाटानगर को सौंपा ज्ञापन
Jamshedpur News :
संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को संयोजक रामसिंह मुंडा के नेतृत्व में एआरएम टाटानगर समीर सौरभ से मुलाकात कर डीआरएम के नाम एक मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र में सलगाझरी रेलवे स्टेशन पर सभी लोकल ट्रेनों के ठहराव की मांग की गयी है. साथ ही कहा गया कि सलगाझरी स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री उतरते व चढ़ते हैं, इसलिए वहां काउंटर की सुविधा शुरू की जाये. सलगाझरी के आसपास विभिन्न बस्तियों में घनी आबादी है. सैकड़ों लोग सलगाझरी फाटक से होकर आना-जाना करते हैं. मजदूरों के आने-जाने का भी यह एकमात्र रास्ता है. इसलिए जल्द से जल्द अंडरब्रिज का निर्माण कार्य भी पूरा किया जाये, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो.समिति के मुख्य संयोजक रामसिंह मुंडा का कहना है कि रेलवे प्रशासन को जनहित में आवश्यक कदम उठाना चाहिए. मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो स्थानीय ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि व सामाजिक संगठन के लोग आंदोलन का रास्ता अपनायेंगे. प्रतिनिधिमंडल में रामसिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया सुनीता नाग, मुखिया उमेश पुरान, प्रकाश सांडिल, रुद्र मुंडा, तुलसी महतो, रमाकांत करुआ, राम मुखी, बबलू करुआ, रामप्रसाद जायसवाल, त्रिवेणी महतो, गौतम सामंता, सौरभ, राहुल सिंह, सुमित कुमार शर्मा, रामाकांत करुआ, संतोष महतो, धानसिंह मुंडा, पीके करुआ आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




