Jamshedpur News : जर्जर तार और पोल बदलने, ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बिजली की खराब व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को विद्युत विभाग के जीएम से मुलाकात की और 27 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, जीएम से मिले नेता

Jamshedpur News

जमशेदपुर. बिजली की खराब व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को विद्युत विभाग के जीएम से मुलाकात की और 27 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा. जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कई मुद्दे उठाए. दुबे ने कहा कि शहर के कई इलाकों में पुराने और जर्जर तार-पोल की वजह से खतरा बना रहता है. ट्रांसफॉर्मरों का लोड अधिक है, जिससे बार-बार बिजली कटती है. बिरसानगर, बागुननगर, बारीडीह, प्रेमनगर और लक्ष्मीनगर जैसे इलाकों में लोडशेडिंग आम बात हो गयी है. कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि कई जगहों पर बिजली के तार पेड़ों से सटे हैं, जिससे बारिश में शॉर्ट सर्किट होता है. साथ ही कई उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल नहीं मिलता, जिससे सरकारी सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाता. धालभूमगढ़ में केबुल बिछाए जाने के बावजूद अब तक उससे बिजली सप्लाई नहीं हो रही है. कांग्रेसियों ने जर्जर तार और पोल बदलने, ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ाने और केबुल से सप्लाई देने की मांग की. जीएम ने सभी मुद्दों पर जांच और समाधान का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल में राकेश तिवारी, केके शुक्ला, संजय सिंह आजाद, मुन्ना मिश्र, अशोक सिंह क्रांतिकारी सहित कई कांग्रेस नेता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सनम कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सनम कुमार सिंह

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola