सोनारी : बाइक से धक्का लगने से बुजुर्ग की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसा में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
सोनारी मरीन ड्राइव में बुधवार की शाम बाइक से धक्का लगने से घायल खोखा तांती (94 वर्ष) का एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक मूल रूप से बिहार के भागलपुर के शंकरपुर खवास के रहने वाले थे. वर्तमान में सोनारी निर्मलनगर जाहिरा बस्ती में बेटे के पास इलाज कराने आये थे. मृतक के बेटे मोहन कुमार तांती ने बताया कि पिताजी 10 दिन पूर्व ही अपना इलाज कराने आये थे. बुधवार की शाम वे पैदल टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान बाइक से धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये. एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने घटना स्थल से बाइक बरामद की है, जबकि चालक फरार हो गया. इस संबंध में मोहन कुमार तांती के बयान पर सोनारी थाना में बाइक चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










