Jamshedpur news. उपायुक्त ने नजारत एवं स्थापना शाखा का किया निरीक्षण
Updated at : 16 Apr 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन

सरकारी नियमावली के अनुरूप संचिकाओं का संधारण करने के निर्देश
विज्ञापन
Jamshedpur news.
उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा नजारत एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण कर सरकारी दस्तावेजों, पंजी एवं संचिकाओं का बुधवार को अवलोकन किया गया. इस दौरान उन्होंने आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, सीएनसी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण रिकॉर्ड संधारण की जांच की. कमियों को रेखांकित करते हुए उसे अद्यतन करने व सरकारी नियमावली के अनुरूप संचिकाओं का संधारण करने के निर्देश दिये. सरकारी राशि के माध्यम से क्रय की गई सामग्रियों आदि का उचित तरीके से संचिका, भंडार पंजी में संधारण नियमित रूप से करने के निर्देश दिये. साथ ही समय-समय पर वित्त विभाग और सरकार द्वारा दी गयी गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करने का निर्देश निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को दिया. वहीं सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण संकल्प व गाइडलाइन को गार्ड फाइल में संधारित करने के निर्देश दिये. सभी कर्मचारियों से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर एडीसी भगीरथ प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता डेविड बलिहार, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह व अन्य संबंधित उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




