जमशेदपुर में आम लोगों की स्वास्थ्य से खिलवाड़, कई होटल के जलेबी व सब्जी में मिला खतरनाक रंग

Updated at : 15 Sep 2022 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में आम लोगों की स्वास्थ्य से खिलवाड़, कई होटल के जलेबी व सब्जी में मिला खतरनाक रंग

रांची से आयी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की टीम ने बुधवार को अलग-अलग इलाकों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की. जांच में जलेबी और सब्जी में रंगों की मिलावट पायी गयी. होटल में बेचे जा रहे पेड़ा में मैदा की मिलावट पायी गयी है

विज्ञापन

जमशेदपुर: रांची से आयी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की टीम ने बुधवार को अलग-अलग इलाकों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की. जांच में जलेबी और सब्जी में रंगों की मिलावट पायी गयी. होटल में बेचे जा रहे पेड़ा में मैदा की मिलावट पायी गयी है. टीम ने मानगो के पूजा स्वीट्स, बृजवासी मिष्ठान में मिठाई की जांच की. यहां सब कुछ सही मिला. नाश्ता एवं खाना होटल, मानगो में जलेबी और सब्जी में कामधेन रंग की मिलावट पायी गयी.

गिरीश स्वीट्स, अलबेला स्वीट्स, इंडियन बैकरी में खाद्य सामग्री की जांच की गयी. मां तारा स्वीट्स एवं स्नैक्स, मानगो में रसगुला एवं कलाकंद में मैदा की मिलावट पायी गयी. सोनारी में गिल स्वीट्स के अलावा गुप्ता भूंजा वाला, पूनम ठेला पर सब्जी तथा स्वीट्स की दुकानों से मिठाई की जांच की गयी.

पेड़ा में मैदा की मिलावट मिली. ध्रुवा चरण साव की दुकान से विमल पान मसाला मिला जिसे नष्ट कर दिया गया. दुर्गापूजा को लेकर चलाये गये अभियान में दुकानदारों, होटल संचालकों, खाद्य व्यवसायियों, ठेला वालों को अगली बार मिलावट पाये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.

समोसा व पकौड़ी को एक ही तेल में चार बार से अधिक फ्राई न करें

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की टीम ने कहा कि कामधेनु रंग का प्रयोग स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालता है. इससे कैंसर होने की संभावना बढ़ती है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने समोसा, पकौड़ी को एक ही तेल में चार बार से अधिक फ्राई नहीं करने की सलाह दी. टीम ने मानगो में खाद्य तेल की भी जांच की. सभी प्रतिष्ठान से टोटल पोलर कंपाउंड – 25% से कम पाया गया.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola