टेल्को : अबीर नहीं देने पर दुकान में तोड़ फोड़, दुकानदार जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

टेल्को : अबीर नहीं देने पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
जमशेदपुर
टेल्काे के सुदीप चैल को खडंगाझार के पिंटू गांगुली और मंटू महतो एवं उसके दोस्ताें ने मिल कर पिटा. दुकान में रखे सामान की ताेड़ फोड़ की. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. सुदीप चैल ने टेल्को थाना में लिखित आवेदन दर्ज कराया है. घटना 25 मार्च की है. सुदीप ने बताया कि वह 25 मार्च को अपनी दुकान बंद कर रहा था. उसी दौरान पिंटू गांगुली मंटू महतो एवं कुछ अन्य युवक शराब की नशे में आये और दुकान से अबीर देने को कहा. लेकिन दुकान बंद होने के कारण उसने अबीर देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर उन लोगों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी. उन दोनों के साथ मौजूद लोगों ने दुकान के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. सुदीप ने बताया कि उन्हें अंदरुनी चोट लगी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










