ePaper

Jamshedpur News : असम से भागे प्रेमी युगल टाटानगर स्टेशन से पकड़ाये, असम ले गयी पुलिस

Updated at : 17 Dec 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : असम से घर छोड़कर भागे प्रेमी युगल को आरपीएफ के जवानों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से पकड़ लिया. दोनों को रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद असम पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

हावड़ा से ट्रेन में चढ़कर दोनों पहुंचे थे टाटानगर स्टेशन

Jamshedpur News :

असम से घर छोड़कर भागे प्रेमी युगल को आरपीएफ के जवानों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से पकड़ लिया. दोनों को रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद असम पुलिस के हवाले कर दिया गया. मंगलवार की देर रात पुलिस दोनों को लेकर असम के लिए रवाना हो गयी. पकड़े गये युवक की उम्र 24 वर्ष बतायी जा रही है, जबकि उसके साथ मौजूद कथित प्रेमिका की उम्र मात्र 13 वर्ष है, जिससे मामला गंभीर हो गया है. रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक और नाबालिग लड़की असम के ही रहने वाले हैं. दोनों रविवार को घर से भागकर हावड़ा होते हुए ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे. इस बीच नाबालिग लड़की के परिजनों ने असम में युवक के खिलाफ बेटी को भगाने का मामला दर्ज कराया था.

असम पुलिस की सूचना और भेजी गयी तस्वीर के आधार पर आरपीएफ ने दोनों को पकड़ा

परिजनों की शिकायत के बाद असम पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो पता चला कि नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ हावड़ा स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर टाटानगर की ओर जा रही है. इसके बाद असम पुलिस ने चक्रधरपुर रेल मंडल के कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ अलर्ट मोड में आ गयी. आरपीएफ जवानों ने टाटानगर स्टेशन पर गुप्त सर्च अभियान चलाया. युवती और युवक की पहचान उनके उपलब्ध कराये गये फोटोग्राफ के आधार पर की गयी. कुछ ही देर में दोनों को प्लेटफॉर्म से पकड़कर रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने असम से भागकर आने की बात स्वीकार की. मामले की सूचना असम पुलिस के साथ-साथ नाबालिग लड़की के परिजनों को भी दी गयी. इसके बाद मंगलवार को असम पुलिस जमशेदपुर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक और नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर असम के लिए रवाना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola