पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बनेगा आत्मनिर्भर, अभियान शुरू

मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धि बताने को लेकर बुधवार काे जमशेदपुर के 28 मंडलों में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में व्यक्तिगत संपर्क अभियान का आगाज किया गया.
जमशेदपुर : मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धि बताने को लेकर बुधवार काे जमशेदपुर के 28 मंडलों में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में व्यक्तिगत संपर्क अभियान का आगाज किया गया. कदमा मंडल से सांसद विद्युत वरण महताे ने इसकी शुरूआत की. सांसद ने घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धि वाले पत्रक भेंट किये.
लोगों के बीच फेस मास्क बांटे. कोरोना के प्रति सजग रहने के लिए आरोग्य सेतु एप्प के इस्तेमाल की अपील की. उनके साथ महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, दीपू सिंह, चितरंजन वर्मा शामिल थे. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गौस्वामी ने बिस्टुपुर में, परसुडीह में जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयाेजित किया गया.
विभिन्न मंडलों में अभियान का आगाज. अभियान सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर चलाया गया. इस दौरान दो से तीन कार्यकर्ताओं के समूह ने जनता से संपर्क किया. जमशेदपुर पूर्वी के बिरसानगर में भूपेंद्र सिंह, बारीडीह में संजीव सिंह, सीतारामडेरा चंद्रशेखर मिश्रा, गोलमुरी खेमलाल चौधरी, साकची पूर्वी गुरदेव सिंह राजा, टेल्को पवन अग्रवाल, बर्मामाइंस राम बाबू तिवारी ने संपर्क किया. जमशेदपुर पश्चिम के मानगो मंडल में देवेंद्र सिंह, उलीडीह राजेश शुक्ला, सोनारी चितरंजन वर्मा, आजादनगर मनोज सिंह, साकची पश्चिम भरत सिंह.
जुगसलाई विस के कमलपुर मंडल में संजीव मिश्रा, पटमदा पोरेश मुखी, बोड़ाम मुचीराम बाउरी, एमजीएम मंडल में विमल बैठा, घोड़ाबांधा में दिनेश कुमार, गोविंदपुर में कल्याणी शरण, जुगसलाई में अनिल मोदी. पोटका विधानसभा के पोटका मंडल में हलधर नरायण साह, आसनबनी उत्तम भगत, कव्वाली चंद्रशेखर गुप्ता, बागबेड़ा में मेनका सरदार, सुंदरनगर में अमरजीत सिंह राजा, घाघीडीह मंडल में अभय सिंह, मेनका सरदार की उपस्थिति में अभियान का आगाज किया गया.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




