jamshedpur News : डिग्री कॉलेज में इंटर कक्षाएं बंद करने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

झारखंड सरकार द्वारा डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं) की कक्षाएं बंद कर, विद्यार्थियों को प्लस टू विद्यालयों में स्थानांतरित किए जाने के फैसले के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

jamshedpur News :

झारखंड सरकार द्वारा डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं) की कक्षाएं बंद कर, विद्यार्थियों को प्लस टू विद्यालयों में स्थानांतरित किए जाने के फैसले के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम मांग पत्र सौंपा गया. दुबे ने कहा कि इस निर्णय से राज्यभर में 2.5 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. केवल पूर्वी सिंहभूम में ही 21,000 से अधिक छात्र संकट में हैं. लगभग 600 शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा है. कांग्रेस ने मांग की कि जब तक संसाधन, शिक्षक और अधोसंरचना तैयार न हो जाए, तब तक नीति को स्थगित रखा जाए. साथ ही, छात्रों से जुड़ी नीतियों पर सभी हितधारकों से परामर्श लिया जाए. प्रदर्शन में प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो, रजनीश सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, चिन्ना राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, सतीश कुमार, दुर्गा प्रसाद, संध्या ठाकुर, गुलाम सरबर, इंतिखाब, बीरेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्र व उनके परिजन शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सनम कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सनम कुमार सिंह

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola