Jamshedpur news. मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चलाया
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

बन्ना गुप्ता ने छतरपुर परिसदन में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर मीटिंग की
विज्ञापन
Jamshedpur news.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त पूर्व मंत्री झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता ने छतरपुर परिसदन में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर मीटिंग की. इस मीटिंग में वरिष्ठ जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष कुशवाहा सोनकर, अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख लोग, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मौजूद थे. इस बैठक में संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य, संगठन की मजबूती, पार्टी को मजबूत बनाने, नये सदस्यों को जोड़ने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, ब्लॉक से लेकर मंडल, पंचायत, सेक्टर, वार्ड व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने आदि विषयों पर चर्चा की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










