अखिल भारतीय झारखंड पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन 20 व 21 को करनडीह में
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
वृहद और बेहतर झारखंड का सपना अब भी अधूरा : गणेश टुडू
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
अखिल भारतीय झारखंड पार्टी का दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन 20 व 21 जुलाई को करनडीह स्थित दिशोम जाहेर कैंपस के गुरु गोमके सभागार होगा. इसमें पार्टी के विभिन्न जिलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. महाधिवेशन में भावी कार्यक्रम को तैयार किया जायेगा. यह जानकारी गुरुवार को अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के नेता गणेश टुडू ने दी. उन्होंने बताया कि वृहद और बेहतर झारखंड का सपना अब भी अधूरा है. आदिवासी व मूलवासियों को केंद्र मानकर अलग राज्य की मांग की गयी थी, लेकिन वे आज भी अपने पहचान को मोहताज हैं. उन्होंने कहा कि राज्य का गठन तो हो गया, लेकिन सत्ता की बागडोर गलत लोगों के हाथों में चला गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










