Jamshedpur news. सीएनटी जमीन के अवैध म्यूटेशन का राज्यपाल से की शिकायत
Updated at : 27 Feb 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए बहुमंजिली इमारत भी बनायी जा रही
विज्ञापन
Jamshedpur news.
सीएनटी जमीन के अवैध म्यूटेशन का मामला सामने आया है, जिसमें प्रशासनिक मिलीभगत के आरोप लगे हैं. सोनारी स्थित आशियाना गार्डेन में खतियानधारी प्रह्लाद महतो का 15 डिसमिल जमीन है. कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन को बेच दिया. अवैध रूप से न केवल जमीन की रजिस्ट्री व म्यूटेशन हुआ, बल्कि बिना नक्शा पास कराए बहुमंजिली इमारत भी बनायी जा रही है. इसकी शिकायत पहले स्थानीय स्तर पर हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मामला अब राजभवन पहुंच चुका है. शैलेंद्र महतो व अन्य ने गुरुवार को रांची जाकर राज्यपाल से लिखित शिकायत कर मामले की जांच करने की मांग की है. राज्यपाल को सौंपने वालों में शैलेंद्र महतो, प्रह्लाद महतो, नेपाल महतो, लालचंद महतो, धनंजय महतो आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




