कल से बदल जाएगी आपकी ‘टेक होम’ सैलरी! HRA, बच्चों की पढ़ाई और खाने के कूपन पर मिलेगी भारी छूट

सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)
New Income Tax Regime: कल 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो रहा है. इसमें बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे शहरों को 50% HRA छूट की श्रेणी में डाला गया है.
New Income Tax Regime: सरकार ने महंगाई को देखते हुए कई दशकों से चली आ रही पुरानी छूट सीमाओं (Limits) को तर्कसंगत बनाया है. इन बदलावों का सीधा उद्देश्य टैक्स पेयर्स के हाथों में अधिक बचत देना और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है.
अब इन शहरों को भी मिला ‘मेट्रो’ का दर्जा
अभी तक केवल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रहने वालों को बेसिक सैलरी का 50% HRA छूट मिलती थी, जबकि बाकी शहरों के लिए यह 40% थी.
- बदलाव: अब बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी 50% वाली श्रेणी में शामिल कर लिया गया है.
- शर्त: अब HRA क्लेम करते समय मकान मालिक (Landlord) की विस्तृत जानकारी देना अनिवार्य होगा.
बच्चों की शिक्षा और हॉस्टल भत्ता
सालों से बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली ₹100 की मामूली छूट को अब हकीकत के धरातल पर लाया गया है.
- शिक्षा भत्ता: ₹100 प्रति बच्चा (महीना) से बढ़ाकर अब ₹3,000 कर दिया गया है.
- हॉस्टल भत्ता: ₹300 प्रति बच्चा (महीना) से बढ़ाकर अब ₹9,000 कर दिया गया है.
- नोट: यह लाभ अधिकतम 2 बच्चों के लिए और केवल ‘पुरानी टैक्स रिजीम’ (Old Regime) में ही मिलेगा.
खाने के कूपन और ऑफिस मील
ऑफिस की ओर से मिलने वाले खाने पर टैक्स छूट की सीमा में 4 गुना बढ़ोतरी की गई है.
- बदलाव: ₹50 प्रति मील की सीमा को बढ़ाकर ₹200 प्रति मील कर दिया गया है.
- फायदा: इससे एक कर्मचारी को सालाना लगभग ₹1.05 लाख तक का टैक्स लाभ मिल सकता है. यह सुविधा पुरानी और नई, दोनों रिजीम में उपलब्ध होगी.
ऑफिस से मिलने वाले गिफ्ट
कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले उपहारों पर टैक्स फ्री लिमिट बढ़ा दी गई है.
- बदलाव: सालाना ₹5,000 की सीमा को तीन गुना बढ़ाकर अब ₹15,000 कर दिया गया है. यह लाभ भी दोनों टैक्स रिजीम में मिलेगा.
फॉर्म 16 की विदाई, फॉर्म 130 की एंट्री
टैक्स रिपोर्टिंग को और अधिक सटीक बनाने के लिए कागजी कार्रवाई के तरीके बदल दिए गए हैं.
- नया सिस्टम: अब पारंपरिक फॉर्म 16 की जगह सिस्टम-जनरेटेड ‘फॉर्म 130’ लेगा.
- सख्ती: पैन (PAN) का उपयोग और वित्तीय जानकारी का खुलासा अब और अधिक व्यापक रूप से करना होगा.
| मद (Item) | पुरानी सीमा (महीना/सालाना) | नई सीमा (1 अप्रैल से) | रिजीम (Regime) |
| शिक्षा भत्ता | ₹100 (प्रति बच्चा) | ₹3,000 | केवल Old |
| हॉस्टल भत्ता | ₹300 (प्रति बच्चा) | ₹9,000 | केवल Old |
| भोजन (Meal) | ₹50 (प्रति मील) | ₹200 | दोनों (Both) |
| गिफ्ट (Gift) | ₹5,000 (सालाना) | ₹15,000 | दोनों (Both) |
Also Read: कल से 150% महंगा होगा फ्यूचर्स ट्रेड, जानें STT और RBI के नए नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










