कोयला चोरी रोकने के दौरान कंपनी का स्टाफ घायल, जमशेदपुर में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

कोयला खदान की फाइल फोटो

हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी का विरोध करने पर कंपनी के एक कर्मी को पत्थर मारकर घायल कर दिया गया। जमशेदपुर में घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

हल्दीपोखर: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी की घटना का विरोध करने पर एक कर्मी को चोरों ने पत्थर मारकर घायल कर दिया, जिसका ईलाज जमशेदपुर के एक ऑस्पताल मे चल रहा है. विदित हो कि के हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है और यह चोरी की घटना शाम से लेकर रात को चलता है.

इसी तरह गुरुवार रात को कुछ लोग कोयला चोरी कर रहे थे, इसी क्रम मे एक कंपनी का स्टॉफ शैलेंद्र दुबे कोयला चोरी का विरोध किया, तो चोरो ने पत्थर मारकर घायल कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि चोर हमला करने के बाद फरार हो गये.

इस संबंध मे स्थानीय लोगों का कहना है कि साइडिंग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं. रैक लगने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती नहीं रहने और प्रभावी निगरानी की व्यवस्था नहीं होने से चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं.


विज्ञापन
संजय सरदार

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola