स्पेनिश पैरा बैडमिंटन में शहर के उमेश विक्रम ने जीता कांस्य पदक

जमशेदपुर के पैरा शटलर उमेश विक्रम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के विक्टोरिया में आयोजित स्पेनिश पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य जीताा
जमशेदपुर. जमशेदपुर के पैरा शटलर उमेश विक्रम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के विक्टोरिया में आयोजित स्पेनिश पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया. भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उमेश विक्रम ने एसएल-4 युगल वर्ग में अपने जोड़ीदार सूर्यकांत के साथ मिलकर कांस्य हासिल किया. वहीं, उमेश विक्रम एसएल-4 के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं. कोच विवेक कुमार की निगरानी में अभ्यास करने वाले उमेश विक्रम इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




