cisce zonal basketball championship : लोयोला स्कूल व हिलटॉप की टीम बनी चैंपियन

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर की मेजबानी में मंगलवार से तीन दिवसीय सीआइएससीइ जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर की मेजबानी में मंगलवार से तीन दिवसीय सीआइएससीइ जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गये. अंडर-14 बालक वर्ग में हिलटॉप की टीम चैंपियन, कारमेल उपविजेता बनी. लोयोला टेल्को को तीसरा स्थान मिला. बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में लोयोला बिष्टुपुर की टीम ने खिताब अपने नाम किया. कारमेल की टीम उपविजेता रही. हिलटॉप को तीसरा स्थान मिला. बुधवार को अंडर-17 व गुरुवार को अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे. बालक वर्ग में 12 और बालिका वर्ग में आठ टीमें हिस्सा ले रही है. इस प्रतियोगिता के आधार पर जमशेदपुर जोन की टीम चुनी जायेगी. जो, सीआइएससीइ रीजनल टूर्नामेंट हिस्सा लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola