cisce national carrom tournament : सीआइएससीइ झारखंड-बिहार क्षेत्रीय टीम का शानदार प्रदर्शन

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 08 Sep 2025 4:01 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 6-8 सितंबर तक सीआइएससीइ नेशनल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 6-8 सितंबर तक सीआइएससीइ नेशनल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड-बिहार की क्षेत्रीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-19 बालिका टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया. टीम में केपीएस की दीपिका, जेएच तारापोर की रीता, आयशा व यशस्वी शामिल थी. अंडर-14 बालक वर्ग में चर्च स्कूल के अबीर बाग ने झारखंड-बिहार टीम को रजत पदक दिलाया. अंडर-19 बालक टीम में शामिल चर्च स्कूल के आदित्य कुमार, केपीएस गम्हरिया के ऋषभ व एसकेपीएस के आदित्य गोप ने झारखंड-बिहार को कांस्य पदक दिलाया. टीम के कोच जेएच तारापोर के वी अरुण कुमार, स्नेहा सिंह व अमोल दोबराज थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola