Jamshedpur News : स्कूल नहीं जाने वाले स्लम एरिया के बच्चे भी बाल मेला में दिखायेंगे प्रतिभा

Updated at : 10 Nov 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : स्कूल नहीं जाने वाले स्लम एरिया के बच्चे भी बाल मेला में दिखायेंगे प्रतिभा

Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित विधायक कार्यालय में चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक सरयू राय की अध्यक्षता में रविवार को मेले की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई.

विज्ञापन

साकची बोधि मैदान में 14-20 नवंबर तक चतुर्थ बाल मेला

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर स्थित विधायक कार्यालय में चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक सरयू राय की अध्यक्षता में रविवार को मेले की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई. बैठक में बाल कल्याण से जुड़े लोग तो शामिल हुए ही, विभिन्न स्कूलों के खेल प्रशिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. 14 से 20 नवंबर तक शहर के साकची बोधि मैदान में यह आयोजन होना है. इसको लेकर रोजाना बैठकों का दौर जारी है. सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ बाल मेले का आयोजन हो रहा है. मेला आयोजन समिति की मंजू सिंह ने बताया कि इस बार मेले में स्लम बस्ती में रहने वाले वो बच्चे भी हर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो किसी विद्यालय में नहीं जाते. यह फैसला बाल आयोग से जुड़े संजय के सुझाव पर लिया गया. सरयू राय ने बाल मेला समिति को निर्देशित किया कि ऐसे बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर मेले में शामिल कराया जाये.

समिति की मंजू सिंह ने बताया कि बैठक में 26 स्कूलों के खेल प्रशिक्षक व शिक्षकों ने भाग लिया. उन सभी को यह बताया गया कि उन्हें क्या करना है. कुछ खेल प्रशिक्षकों ने जरूरी सुझाव दिये, जिन्हें मान लिया गया. बैठक में सभी स्कूलों के छात्रों को शामिल करने की योजना बनायी गयी. बैठक में समिति के संयोजक मनोज सिंह, सुधीर सिंह समेत काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola