एमजीएम में ‘फेको मशीन’ से होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

टेंडर होने के बाद जिसका रेट कम रहेगा, उससे इस मशीन की खरीदारी की जायेगी
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
एमजीएम अस्पताल प्रबंधन ने ‘फेको मशीन’ की खरीदारी शुरू कर दी है. सोमवार को अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसके लिए टेंडर निकाला गया है. इसे लेकर 14 अगस्त तक ई-निविदा अपलोड किया जा सकता है. वहीं इससे संबंधित हार्ड कॉपी 16 अगस्त तक स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक द्वारा एमजीएम अस्पताल के ऑफिस में भेज सकते हैं. वहीं 17 अगस्त को इससे संबंधित निविदा को खोली जायेगी. इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार ने बताया कि अब तक अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन चीरा लगाकर किया जाता था. इससे मरीजों को परेशानी होती थी. ‘फेको मशीन’ की खरीदारी के बाद से मरीज की आंखों का ऑपरेशन आसानी से हो सकेगा. उन्होंने कहा कि टेंडर होने के बाद जिसका रेट कम रहेगा, उससे इस मशीन की खरीदारी की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




