Jamshedpur News : सांड़ के हमले से बचने में कार से टकराया बस कंडक्टर, दोनों पैर टूटे

Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :13 Nov 2025 12:44 AM
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : भुइयांडीह बस स्टैंड के पास सांड़ के हमले से खुद को बचाने के चक्कर में बस कंडक्टर विमान महतो कार से टकरा कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

भुइयांडीह बस स्टैंड के पास सांड़ के हमले से खुद को बचाने के चक्कर में बस कंडक्टर विमान महतो कार से टकरा कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. विमान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार की है.

विमान ने बताया कि वह ओम ट्रेवल्स में खलासी का काम करता है. बुधवार की दोपहर वह बस को खड़ी कर खाना खाने जा रहा था. उसी दौरान एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया. खुद को बचाने के दौरान एक कार से टकरा गया, जिससे वह गिरकर जख्मी हो गया. दुर्घटना में विमान का दोनों पैर टूट गया. मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार युवकों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया. साथ ही उसके परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी. विमान महतो मूल रूप से चाकुलिया का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola