यौन शोषण का फरार आरोपी बीएसएफ जवान गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने व शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का फरार आरोपी बीएसएफ जवान भोला मुदी उर्फ सैम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
आदित्यपुर.
प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने व शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का फरार आरोपी बीएसएफ जवान भोला मुदी उर्फ सैम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सालडीह मंटू मैदान के पास 18 जनवरी को सैम के यौन शोषण प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमिका ने उसके घर के पास ही खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद से सैम फरार चल रहा था. इस मामले को लेकर मृतका की भाभी ने आदित्यपुर थाने में आरोपी सैम के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी थी. विदित हो कि मृत युवती की माता व पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और वह अपने घर में अकेले रहती थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










