Jamshedpur News गज वाहन पर निकले बालाजी भगवान, ””गोविंदा-गोविंदा”” के लगे जयकारों

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

राम मंदिर बिष्टुपुर में 56वां ब्रह्मोत्सव चल रहा है. गुरुवार की सुबह 6:00 बजे भगवान की नित्य कटला पूजा हुई. सुबह 8:00 बजे दूध, दही, मधु, विभिन्न प्रकार के फलों के रस, गन्ना रस और गंगाजल से अभिषेक किया गया.

विज्ञापन

राम मंदिर बिष्टुपुर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के दौरान नगर भ्रमण, आज होगा भव्य रथ उत्सव

Jamshedpur News

राम मंदिर बिष्टुपुर में 56वां ब्रह्मोत्सव चल रहा है. गुरुवार की सुबह 6:00 बजे भगवान की नित्य कटला पूजा हुई. सुबह 8:00 बजे दूध, दही, मधु, विभिन्न प्रकार के फलों के रस, गन्ना रस और गंगाजल से अभिषेक किया गया. इसके बाद भगवान की आरती और पुष्पांजलि अर्पित की गयी. प्रभात सेवा के तहत नादेश्वरम की धुन पर बालाजी भगवान को जगाया गया. संध्या 6:30 बजे भगवान बालाजी नगर भ्रमण पर निकले. गज वाहन पर भगवान के विग्रह को विधि-विधान के साथ विराजमान कराया गया. वाहन विभिन्न मार्गों से होता हुआ साईं मंदिर बारीडीह पहुंचा. वहां भगवान की आरती और पूजा की गई. थोड़ी देर रुकने के बाद भगवान पुनः राम मंदिर लौट आए, जहां आरती के बाद उन्हें शयन दिया गया. नगर भ्रमण के दौरान ‘गोविंदा गोविंदा’ के जयकारे गूंजते रहे. भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी हुआ.

राम मंदिर बिष्टुपुर में ब्रह्मोत्सव के तहत 13 जून को रथ उत्सव मनाया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. भगवान बालाजी के रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिर कमेटी के महासचिव दुर्गा प्रसाद और डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर ने बताया कि सुबह पूजा और अभिषेक के बाद भगवान का विग्रह रथ से पोस्टल पार्क, बिष्टुपुर ले जाया जाएगा. रास्ते भर जयकारे लगेंगे और महिलाएं पारंपरिक कोलाटम (स्टिक डांस) करते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगी. भगवान का विग्रह दिनभर पोस्टल पार्क के पास रहेगा, जहां श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. रथ से दिनभर प्रसाद वितरण भी होता रहेगा. संध्या में बालाजी भगवान गाजे-बाजे के साथ मंदिर लौटेंगे. श्रीकाकुलम के कलाकार नादेश्वरम वादन और महिलाओं के कोलाटम से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके बाद भगवान को आरती और पूजन के साथ आसन दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सनम कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सनम कुमार सिंह

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola