संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 8:10 PM
रविवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एग्रिको लाइट सिग्नल के पास से भव्य शोभायात्रा निकाला गया. वहीं साकची पुराना किताब दुकान चौक के पास बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उनके बताये व दिखाये राह पर चलने का संकल्प लिया गया.
डॉ भीमराव आंबेडकर एससी एसटी ओबीसी एवं माइनॉरिटी वेलफेयर समिति की अगुवाई में निकली शोभा यात्रा
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती पर रविवार को एग्रिको लाइट सिग्नल से भव्य शोभायात्रा निकली. संस्था डॉ भीमराव आंबेडकर एससी एसटी ओबीसी एवं माइनॉरिटी वेलफेयर समिति की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में 300 से ज्यादा लोग शामिल हुए. एग्रिको मुख्य सिग्नल से निकल कर शोभायात्रा भालुबासा चौक, कुम्हारपाड़ा, बाराद्वारी, रामलीला मैदान, साकची मुख्य गोलचक्कर, जुबिली पार्क रोड होते हुए पुरानी किताब दुकान चौक स्थित आंबेडकर चौक पर पहुंची. यहां शोभायात्रा जनसभा में तब्दील हो गयी. यहां लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया.
बाबा साहेब का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान रहा. साथ ही दलित समाज के लिए भी उन्होंने काफी काम किया. उनका संघर्षपूर्ण जीवन और सफलता की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है. कमेटी की ओर से सामाजिक कार्यकर्ताओं को नीला वस्त्र देकर स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया.
सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम :
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने, संचालन महासचिव रवींद्र प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता शंभु मुखी डुंगरी ने दिया. कार्यक्रम में राम पलक चौधरी, महेश प्रसाद, गणेश राम, सुरेश प्रसाद, संजय कालिंदी, राकेश उरांव, संतोष कुमार, मनोहर कालिंदी, जितेंद्र यादव, रंजीत उपेंद्र बानरा आदि का सक्रिय सहयोग रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










