Jamshedpur news. भाजपा परसुडीह मंडल ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिलाध्यक्ष पर एकतरफा फैसला लेने का लगाया आरोप
Updated at : 28 Dec 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन

11 शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक, सह संयोजक समेत 54 में से अधिकांश बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
भाजपा परसुडीह मंडल के अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज के साथ उनके महामंत्री एवं तमाम पदाधिकारियों ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के कार्यशैली एवं तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ अपने पद से इस्तीफा दे दिया. भाजपा परसुडीह मंडल में सुधांशु ओझा के मनमानी ढंग से सदस्यता प्रभारी थोपे जाने को लेकर मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने अपना कई बार विरोध जताया, परंतु उनके द्वारा कोई संज्ञान ना लेकर सिर्फ अपनी मनमानी चलाई गयी. विगत विधानसभा चुनाव के समय से ही जिलाध्यक्ष मंडल के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे थे. उनके इस मनमाने रवैया के खिलाफ शनिवार को जिला कार्यालय जाकर मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष से फोन पर बात की, परंतु उनके द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी. जिला अध्यक्ष की अनुपस्थिति में जिला के उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं राजीव सिंह को मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा सौंपा. मंडल के तमाम पदाधिकारी, मोर्चा के सारे अध्यक्ष, मंडल के अंतर्गत आने वाले 11 शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सह संयोजक समेत 54 में से अधिकांश बूथ अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा सौंपा. इसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघलाल टुडू, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री परमाकांत करुआ, रवींद्र सिंह, मंडल महामंत्री देवेंद्र कुमार सिंह, मनोज विश्वकर्मा, सुजीत सिंह, मंगल कर्मकार, धीरज सिन्हा, विश्वजीत कुमार, अशोक सिंह, सीमा मुंडा, राजेश अग्रवाल, अनिल कुमार यादव, दीपक करवा, लडाई मुंडिया, शाहिद अहमद, अमित मिश्रा, शांति सिंह, नीतू झा, रुक्मिणी, मीतू बनर्जी, बानी जी, आशुतोष उपाध्याय, नयन राज पोद्दार, सोनू श्रीवास्तव, विश्वजीत चकरवर्ती, विक्रम टुडू, कल्पना चौहान, पिंकु घोष, चंद्र प्रसाद, रामी नाथ प्रसाद, तापस सिंह, संतोष कुमार, लालाबाबू यादव, पीयूष कांति कर, सुधीर बर्नवाल, परमानंद बेरा, राजेश गुप्ता, कामदेव महतो, अरुण रजक, राजेश दास, अविनाश कुमार, विश्वनाथ लोहार, जयप्रकाश शर्मा, मान सिंह सरदार, जयंतो दास, विष्णु करवा, रामानुज चौधरी, रिपन दास, समेत दसियो अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे.जिलाध्यक्ष का क्षेत्राधिकार है, इस्तीफा की बात को देखेंगे क्या करना है : जिलाध्यक्ष
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि प्रदेश के साथ रायशुमारी करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाेयगा. जिला अध्यक्ष का यह क्षेत्राधिकार है कि किसको क्या बनाया जाता है. मंडल से राय ली जाती है. अक्षरश: राय मान ली जाये, यह जरूरी नहीं होती है. सभी समीकरणों को देखने और प्रदेश की गाइडलाइन के मुताबिक ही हम लोग फैसला लेते हैं. इस मामले में भी वही हुआ है. पदाधिकारी को इस्तीफा सौंपा है. अभी हम देखेंगे, तब कोई फैसला लेंगे. वैसे भी इस मामले में मीडिया में बोलना ठीक नहीं है, संगठन की बात को संगठन में ही रखा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




