Jamshedpur News : बड़ाबांकी: वाहन से धक्का लगने से महिला की मौत
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : एमजीएम थाना अंतर्गत छोटा बांकी के पास शुक्रवार की शाम वाहन से धक्का लगने से राहगीर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम थाना अंतर्गत छोटा बांकी के पास शुक्रवार की शाम वाहन से धक्का लगने से राहगीर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची एमजीएम थाना की पुलिस ने महिला को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के क्रम में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतका लक्ष्मीमनी सिंह पटमदा के जोरका की रहने वाली थी.जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. परिजन के अनुसार लक्ष्मीमनी सिंह कालाझोर में अपने मामा के घर आयी थी. मामा के घर से वह पटमदा वापस लौट रही थी. इसी दौरान वाहन से धक्का लगने से उनकी मौत हो गयी. शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










