Jamshedpur news. रानीडीह व बारीगोड़ा में बाहा पर्व मनाया गया
Updated at : 07 Mar 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन

सखुआ का फूल अर्पित कर गांव व समाज के उन्नति व प्रगति के लिए की गयी प्रार्थना
विज्ञापन
Jamshedpur news.
बारीगोड़ा व रानीडीह में शुक्रवार को बाहा पर्व मनाया गया. बारीगोड़ा जाहेरथान में नायके बाबा सानियल हो व रानीडीह में नायके बाबा गणेश मुर्मू ने पारंपरिक रीति-रिवाज से मरांगबुरू व जाहेरआयो का आह्वान कर पूजा अर्चना की. प्रकृति से प्राप्त सखुआ का फूल अर्पित कर गांव व समाज के उन्नति व प्रगति के लिए प्रार्थना की. वहीं ग्रामवासियों ने जाहेरथान में नतमस्तक होकर देवी-देवताओं का आशीष मांगा. पूजा-अर्चना के नायके बाबा के हाथों देवी-देवताओं के आशीर्वाद के रूप में सखुआ का फूल ग्रहण किया. फूल ग्रहण करने के बाद मांदर व नगाड़े की थाप पर समाज के लोगों ने सामूहिक नृत्य किया. इस अवसर पर माझी बाबा रमेश मुर्मू, धीरेन मार्डी, सोमाय सोरेन, राजेश मार्डी, माइकल हो, मार्शल हो, बुधराम बिरूली, लोबो सोरेन, राज बिरुली, उघराम माझी, विजय मार्डी, आनंद मुर्मू, केदार सोरेन, सुबीर सोरेन, सुरेश हेम्ब्रम, कुशो सोरेन, मिल्टन हो, संजय मुर्मू, बबलू बिरुली, ठाकुर दास हांसदा, मंगल हो, सुखराम बिरुली आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




