ePaper

बाबूलाल मरांडी भविष्य वक्ता और भाग्य विधाता न बनें, पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में बोले चंपाई सोरेन

Updated at : 15 Feb 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी भविष्य वक्ता और भाग्य विधाता न बनें, पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में बोले चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही पांच साल के लिए जनादेश मिला था. उनको साजिश कर चार साल के बाद भाजपा ने जेल भिजवाया. भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अगर यह कह रहे हैं कि हेमंत पार्ट 2 बोलने से मुझे भी जेल जाना होगा, तो वे भाग्यविधाता और भविष्यवक्ता बनने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा न करें. बुधवार को अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने 14 साल तक भाजपा को गालियां दीं, भला-बुरा कहते रहे. आज भाजपा के हितैषी बन रहे हैं. उनके बारे में तो बात करने का भी मन नहीं करता है. वह उल-जुलूल बोलते रहते हैं.

सीएम ने क्या-क्या कहा

  • झारखंड को भाजपा की सरकार ने लूट खाया

  • बिजली सब्सिडी के लिए पैसा आयेगा, विपक्ष क्यों कर रहा है चिंता

  • पेपर लीक मामले की एसआइटी कर रही जांच, बहाली फिर से होगी

  • मंत्रिमंडल विस्तार 16 फरवरी को होगा, कोई विवाद नहीं है

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मिला था 5 साल का जनादेश

चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही पांच साल के लिए जनादेश मिला था. उनको साजिश कर चार साल के बाद भाजपा ने जेल भिजवाया. भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया. हम केंद्रीय एजेंसियों का सम्मान करते हैं, लेकिन इस तरह से गलत इस्तेमाल करना उचित नहीं है. भाजपा अपने विरोधियों को कुचलने के लिए ही इडी का इस्तेमाल कर रही है.

हेमंत बाबू युवाओं के सम्राट बने रहे : चंपाई सोरेन

उन्होंने कहा कि ऐसा क्या है कि भाजपा में जाते ही सारे लोग दूध के धुले हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि चार साल तक हेमंत बाबू युवाओं के सम्राट बने रहे और गांव से लेकर शहर तक का विकास किया. इससे परेशान होकर उनको जेल भेजा गया. अब जब हेमंत सोरेन की जगह मुझे बैठाया गया है, तो यह हेमंत पार्ट टू ही हुआ, यह सुनकर लोगों को दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को लूटकर खाया है.

Also Read: पूर्व विधायक अरविंद सिंह भाजपा में शामिल, बाबूलाल मरांडी बोले, हेमंत के गलत कार्यों को न दोहराएं चंपाई सोरेन

बिजली सब्सिडी की चिंता विपक्ष क्यों कर रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरन के कार्य को वे आगे बढ़ा रहे हैं. 125 यूनिट तक की बिजली मुफ्त की जा रही है. बिजली की सब्सिडी के लिए पैसा कहां से आयेगा, इस सवाल के जवाब में चंपाई सोरेन ने कहा कि 100 यूनिट तक 21 लाख परिवार को लाभ मिला, अब 125 यूनिट से 30 लाख लोगों को लाभ होगा. इसके लिए पैसा का ज्यादा टेंशन नहीं है. हम लोग आम जनता को राहत देने के लिए यह कदम उठा रहे हैं, लेकिन विपक्ष को दर्द हो रहा है.

पेपर लीक मामले की एसआइटी कर रही है जांच, नयी बहाली फिर से होगी

चंपाई सोरेन ने कहा कि पेपर लीक मामले की एसआइटी जांच कर रही है. जो भी दोषी होंगे, बख्शे नहीं जायेंगे. नयी बहाली में अड़ंगा आ जाता है, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने काफी बहालियां की है. आगे भी होगी, पहले प्रश्न पत्र लीक कैसे हुआ. इसकी जांच की जा रही है.

Also Read: झारखंड : बेटी, जवान और किसान पर मेहरबान चंपाई सोरेन सरकार, कैबिनेट में 25 प्रस्तावों को दी मंजूरी

मंत्रिमंडल विस्तार 16 फरवरी को होगा, कोई विवाद नहीं

सीएम ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को हो जायेगा. इसको लेकर घटक दलों के साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. पूरा गठबंधन एकजुट है. मंत्रिमंडल की घोषणा के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को होगा. किन लोगों को जगह मिलेगी, इस सवाल को वे टाल गये.

टाटा समेत जमशेदपुर व आदित्यपुर की कंपनियां स्थानीय लोगों को बहाल करे

टाटा स्टील और टाटा समूह समेत अन्य कंपनियों को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि 75 फीसदी स्थानीय लोगों को नौकरी देने का नियम है. इस नियम का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जमशेदपुर और आदित्यपुर की कंपनियां स्थानीय लोगों को बहाल करें, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकारी महकमा को कहा गया है.

Also Read: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बोले- ऐसा खुशहाल प्रदेश बनायेंगे, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा

जमशेदपुर और आदित्यपुर को जाम से मुक्ति दिलायेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर और आदित्यपुर को जाम से मुक्ति दिलायेंगे. इसके लिए कार्य योजना पर काम किया जाना है. यह इंडस्ट्रियल एरिया है. इसकी अपनी पहचान है, जिसको और बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा. हम यहीं पले-बढ़े हैं. इस कारण यहां की परिस्थितियों को हम बेहतर तरीके से समझते हैं.

मेरे मुख्यमंत्री बनने से सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लोग दूर नहीं हुए, और प्रगाढ़ होगा संबंध

चंपाई सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से जिम्मेदारियां बढ़ गयी हैं, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से वे दूर नहीं हुए हैं. अलबत्ता हमारा संबंध और प्रगाढ़ होगा. सरायकेला जिला और विधानसभा क्षेत्र उनके दिल में बसता है. लोगों के लिए जिंदगी भर काम करता रहूंगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola