पटना-पूर्णिया 6 लेन एक्सप्रेसवे का 2028 तक होगा निर्माण, इन 6 जिलों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Updated:
विज्ञापन

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (सांकेतिक तस्वीर)

Patna-Purnia Expressway: पटना-पूर्णिया 6 लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है. इसके बनने से पटना और पूर्णिया समेत 6 जिलों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. एक्सप्रेसवे का निर्माण साल 2028 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है.

विज्ञापन

Patna-Purnia Expressway: बिहार के लोगों को जल्द ही अपना पहला पूर्ण एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है. प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि बिहार के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार देगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांसद ने बताया- मॉडर्न तकनीक से बनेगा एक्सप्रेसवे

सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर की माने तो, यह एक्सप्रेसवे मॉडर्न तकनीक से बनाया जाएगा. यह मार्ग एनएच-22 और एनएच-27 को सीधे जोड़ने का काम करेगा. एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और पूर्णिया के बीच कनेक्टिविटी पहले से कहीं बेहतर हो जाएगी.

बंगाल तक कनेक्ट होना होगा आसान

इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए बिहार के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है. बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही, बंगाल तक माल परिवहन भी अधिक तेज और सुगम हो सकेगा.

अंडरपास, ओवरब्रिज समेत ये भी प्रस्तावित

जानकारी के अनुसार, इस एक्सप्रेस-वे पर 21 हाई-लेवल पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज और 21 इंटरचेंज बनाए जाएंगे. साथ ही स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 322 अंडरपास का भी निर्माण प्रस्तावित है. इतनी बड़ी संख्या में संरचनाओं का निर्माण इस परियोजना को बिहार की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में शामिल करता है.

2028 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने साल 2028 के अंत तक इस एक्सप्रेसवे को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. अगर यह परियोजना समय पर पूरी होती है, तो बिहार के परिवहन नेटवर्क में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल सकेगा और राज्य विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर सकता है.

Also Read: पहले था भगवा अब हो गया हरा, लालू-राबड़ी की एंट्री से पहले बदला 39 हार्डिंग रोड बंगले का रंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन