गोविंद विद्यालय के देवाशीष राष्ट्रीय बास्केटबॉल एकेडमी में

गोविंद विद्यालय के छात्र देवाशीष महतो का चयन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय बास्केटबॉल अकादमी में हुआ है
जमशेदपुर. गोविंद विद्यालय के छात्र देवाशीष महतो का चयन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय बास्केटबॉल अकादमी में हुआ है. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देवशीष ने राष्ट्रीय एकेडमी में अपनी जगह बनायी है. भारतीय जूनियर चयन समिति ने कांगड़ा में हुई 47वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप और पुडुचेरी में 48वीं में सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में देवाशीष का प्रदर्शन देखकर एकेडमी के लिए चुना है. देवाशी को विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा बुधवार को सम्मानित किया गया. स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनायें दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










