Asmita badminton league at mohan ahuja stadium : वैभवी चैंपियन व काजल बनी उपविजेता
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 21 Sep 2025 10:31 PM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
मोहन आहूजा स्टेडियम में ईस्ट सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर जिला स्तरीय अस्मिता बैडमिंटन लीग का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर. मोहन आहूजा स्टेडियम में ईस्ट सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर जिला स्तरीय अस्मिता बैडमिंटन लीग का आयोजन किया गया. बालिकाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को जेबीए के सचिव के प्रभाकर राव ने पुरस्कृत किया. मौके कोच विवेक शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे. अंडर-19 बालिका वर्ग में वैभवी श्रीवास्तव विजेता काजल सिंह उपविजेता बनी. अंडर-17 बालिका वर्ग में अनुष्का कच्छप चैंपियन व वैभवी उपविजेता रही. अंडर-15 बालिका वर्ग के फाइनल में अनुष्का कच्छप ने यशस्वी को मात देकर खिताब जीता.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










