ePaper

Asian Master athletics championship Sk tomar : एसके तोमर ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स में जीते दो पदक

Updated at : 08 Nov 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Asian Master athletics championship Sk tomar : एसके तोमर ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स में जीते दो पदक

चेन्नई में आयोजित 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टाटा मोटर्स के एसके तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. चेन्नई में आयोजित 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टाटा मोटर्स के एसके तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किये. 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैमर थ्रो इवेंट में एसके तोमर ने स्वर्ण पदक हासिल किया. एसके तोमर ने 47.31 मीटर की दूरी तक हैमर फेंक कर यह पदक अपने नाम किया. वहीं, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो में भी एसके तोमर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने में कामयाब रहें. तोमर ने इस इवेंट में 40.15 मीटर तक थ्रो किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के अशोक कुमार 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 200 मीटर दौड़ में कांस्य व 300 मीटर हर्डल में रजत पदक हासिल किया. 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैमर थ्रो इवेंट में प्रवीण मिश्रा ने रजत पदक हासिल किया. 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लंबी कूद में बीएन राव ने स्वर्ण पदक हासिल किया. एमएल चटर्ज ने 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के में कांस्य पदक हासिल किया. इस चैंपियनशिप में 21 देश के लगभग 3300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola