Ashmita basketball league govind vidalya : टीम मैडनेस ने अस्मिता बास्केटबॉल लीग का जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन
Ashmita basketball league govind vidalya : टीम मैडनेस ने अस्मिता बास्केटबॉल लीग का जीता खिताब

जमशेदपुर. गोविंद विद्यालय, तामोलिया में रविवार को अस्मिता बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. गोविंद विद्यालय, तामोलिया में रविवार को अस्मिता बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में टीम मैडनेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. टाटा स्टील की टीम उपविजेता बनी. आइएसडब्ल्यूपी की टीम को तीसरा स्थान मिला. टीम मैडनेस की रीत अग्रवाल प्लेयर ऑफ द मैच बनी. प्रतियोगिता के दौरान गोविंद विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, मुख्तार आलम खान, एन रजिया, अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह, प्रदीप मुखर्जी, आरिफ आफताब, निजाम अली, जलाल शेख, सुप्रिया करण व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. विजेता टीम को कैश पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान की गयी. मैच में ऑफिसियल्स की भूमिका शहबान-उल-हक, अजहर खान, अमित शर्मा, अंजलि , राहुल सोना, हरीश, विशाल दास, दीपक साहू व अरहान निभायी.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola