अर्का जैन यूनिवर्सिटी क्रिकेट लीग शुरू

अर्का जैन यूनिवर्सिटी की ओर से को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में सोमवार से जैन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई. 25 अप्रैल तक चलने वाली इस लीग
जमशेदपुर. अर्का जैन यूनिवर्सिटी की ओर से को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में सोमवार से जैन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई. 25 अप्रैल तक चलने वाली इस लीग में 20 से भी अधिक स्कूलों की टीमें से हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रणजी प्लेयर सतीश कुमार सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इंटरनेशनल हैंडबॉल कोच हसन इमाम मलिक आपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह मौजूद थे. मौके अतिथियों ने बच्चों को सलाह दी कि वे गर्मी को ध्यान में रके. समय-समय पर पानी पीते व रेस्ट लेते रहें. कुलपति डॉ ईश्वरन अय्यर ने भी छात्रों को बधाई दी. इस स्पोर्ट्स लीग का संचालन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कौंसिल की ओर से किया गया. इसमें डॉ रूपा सरकार, विशाल, अमित की सराहनीय भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




