घर पर टूटा चीन का गुरूर: झारखंड की बेटियों ने भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, देखें विनिंग मोमेंट्स

Published by :Sameer Oraon
Published at :11 May 2026 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Archery World Cup 2026

खेल खत्म होने के बाद भारत और चीन के खिलाड़ी एक साथ

Archery World Cup 2026: शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोद की भारतीय तिकड़ी ने मेजबान चीन को 5-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. दीपिका कुमारी के नाम अब विश्व कप में सात टीम स्वर्ण पदक का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

Archery World Cup 2026, रांची : झारखंड की तीरंदाजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें विश्व स्तर पर क्यों सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में दीपिका कुमारी (रांची), अंकिता भकत (टाटा आर्चरी एकेडमी) और कुमकुम मोहोद की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेजबान और खिताब की प्रबल दावेदार चीन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

शूट-ऑफ तक पहुंचा रोमांच

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. भारत ने पहले सेट में जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन चीन ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया. निर्धारित चार सेट के बाद मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण ‘शूट-ऑफ’ का सहारा लिया गया. निर्णायक क्षणों में भारतीय तिकड़ी ने अपना धैर्य बनाए रखा और चीन को 5-4 (28-26) से शिकस्त दी.

दीपिका का ‘विनिंग’ शॉट और नया रिकॉर्ड

अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने दबाव के क्षणों में अपनी मास्टरक्लास दिखाई. उन्होंने शूट-ऑफ के अंतिम तीर पर महत्वपूर्ण नौ अंक जुटाकर भारत की जीत सुनिश्चित की. इस स्वर्ण पदक के साथ ही दीपिका के नाम 2010 से अब तक सात विश्व कप टीम स्वर्ण पदक जीतने का नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को दी मात

भारतीय टीम की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. दक्षिण कोरिया जैसी दिग्गज टीम को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद थे, जिसका असर फाइनल में भी दिखा.

तीन साल बाद मिला विश्व कप स्वर्ण

भारतीय महिला रिकर्व टीम के लिए यह पदक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि 2021 के बाद टीम ने पहली बार विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है. इससे पहले टीम 2023 के पेरिस चरण में पोडियम पर पहुंची थी, जिसमें अंकिता भकत ने अहम भूमिका निभाई थी. झारखंड की इन बेटियों की सफलता ने पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ा दी है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola