Jharkhand handball: पूर्व सिंहभूम की बालिका हैंडबॉल टीम बनी चैंपियन

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से ब्लू बेल्स तुरियाबेड़ा में पहली झारखंड स्टेट सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से ब्लू बेल्स तुरियाबेड़ा में पहली झारखंड स्टेट सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें मेजबान पूर्वी सिंहभूम की टीम विजेता व सरायकेला-खरसावां की टीम उपविजेता बनी. रांची व अर्बन सर्विसेज को संयुक्त तीसरा स्थान मिला. अनुष्का बेस्ट प्लेयर व आंचल सिंह बेस्ट गोलकीपर बनी. प्रतियोगिता के दौरान झारखंड के रेफरियों के लिए रेफरी क्लिनिक का भी आयोजन हुआ. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के कुल 24 रेफरियों ने हिस्सा लिया. केएसएमएस स्कूल के खेल शिक्षक शाहबाज खान ने इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभायी. उन्होंने सभी रेफरियों को खेल के नियम व अन्य जानकारी दी. अंत में रेफरियों को प्रमाण-पत्र भी दिया गाय. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लू बेल्स स्कूल के चेयरमैन श्रवण सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी फिरोज खान, झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव खुर्शीद खान, सूरज सिंह, रीना रॉय, मधु मिश्रा, हरजेश सिंह, सैयद अहजर हुसैन, अजीम खान, साहेब अली, वसी, कृष्णा कुमार व विनोद कुमार मौजूद थे. टूर्नामेंट में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola