हार के साथ एआर एकादश बी डिवीजन में रेलिगेट

Updated at : 23 Apr 2024 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
हार के साथ एआर एकादश बी डिवीजन में रेलिगेट

स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने मंगलवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एआर एकादश को छह विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने मंगलवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एआर एकादश को छह विकेट से हराया. हार के साथ ही एआर एकादश की टीम ए डिवीजन खिसक कर बी डिवीजन में रेलिगेट हो गयी है. एआर एकादश की टीम अपने 11 मुकाबले में मात्र दो ही मैच जीत सकी. आठ अंकों के साथ सबसे निचले पायदान (12वें) पर रही. स्टूडेंट क्लब की टीम 28 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही. एआर एकादश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 210 रन बनाये. वीर दास ने 55 रन व जगदीश प्रधान ने 41 रनों की पारी खेली. जवाब में स्टूडेंट सीसी की टीम 38.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर मैच जीत लिया. सुप्रियो ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली. जदगीश प्रधान को तीन विकेट मिला. सुप्रियो प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola