ARM WRESTLING MANGO : एपीआर नायर ओपन आर्म रेसलिंग आयोजित

Updated at : 02 Mar 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
ARM WRESTLING MANGO :  एपीआर नायर ओपन आर्म रेसलिंग आयोजित

अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मानगो में रविवार बालिकाओं के लिए एपीआर नायर ओपन आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मानगो में रविवार बालिकाओं के लिए एपीआर नायर ओपन आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में तानिया व अंबर संयुक्त रूप से विजेता रहीं. आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अफरोज शकील ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन केवल बालिकाओं में आर्म रेसलिंग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था. इस खेल को बालिकाओं के बीच कराने के मकसद उनकी क्षमता को पहचान दिलाना था कि वे किसी से कम नहीं है. इस प्रतियोगिता में कुल 38 बालिकाओं ने हिस्सा लिया. विजेताओं को डॉ अफरोज शकील व ताहिर हुसैन ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. कार्यक्रम के दौरान रफत आरा, हुनैना नसीम, अनु मंडल, सुनील पांडे, शाहिद अख्तर, मो रिजवान व अफरोज अहमद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola