पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 Jul 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. झारखंड पशुपालन विभाग एआइ कर्मचारी संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
जिले के पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. झारखंड पशुपालन विभाग एआइ कर्मचारी संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गयी कि एआइ कर्मचारियों को भी न्यूनतम मजदूरी मिले और 2019 से बकाया राशि का भुगतान किया जाये. पशुपालन विभाग में वर्षों से कार्यरत एआइ कर्मचारी की नियमावली तैयार कर वरीयता सूची जारी की जाये. पशुपालन विभाग में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर एआइ कर्मचारी को वरीयता योग्यता के आधार पर नियमित किया जाये. वर्तमान मानदेय राशि और प्रोत्साहन राशि, देय बीमा लाभ का ससमय भुगतान करने की व्यवस्था की जाये. इनका कहना है कि उनको 1500 रुपये मासिक पर खटाया जा रहा है. जो अमानवीय है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




