आजाद हिंद एक्सप्रेस में सफर कर रही वृद्ध महिला की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
टाटानगर रेल पुलिस ने रविवार हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस के आरक्षित कोच से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है. जांच के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
टाटानगर रेल पुलिस ने रविवार हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस के आरक्षित कोच से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है. जांच के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. महिला का नाम रत्ना बताया जा रहा है. मामला रविवार सुबह का है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला आरक्षित कोच में सफर कर रही थी. यात्रा के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. ट्रेन में ऑन ड्यूटी रेलकर्मी ने इसकी जानकारी टाटानगर रेल पुलिस को दी. इसके बाद टाटानगर रेलवे अस्पताल के डॉक्टर स्टेशन पहुंचे और महिला रेल यात्री की जांच की. जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










