Jamshedpur News: बर्मामाइंस में ठेकेदार से ₹25,000 की रंगदारी मांगने वाला आरोपी बिहार भागने की फिराक में था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author : RAJESH SINGH Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Apr 2026 1:55 AM
विज्ञापन
Jamshedpur News : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी व रेलवे कॉन्कर्ट के ठेकेदार आफताब आलम से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने के मामले में बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार पाठक उर्फ अग्नि पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी व रेलवे कॉन्कर्ट के ठेकेदार आफताब आलम से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने के मामले में बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार पाठक उर्फ अग्नि पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह टेल्को मनीफीट महानंद बस्ती का रहनेवाला है. बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार को आफताब आलम ने फोन पर 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने को लेकर अग्नि पाठक के खिलाफ केस दर्ज कराया था.जिसमें आफताब आलम ने अग्नि पाठक को 10 हजार रुपये पूर्व में रंगदारी देने की बात कही. थाना में शिकायत की जानकारी होने के बाद आरोपी अग्नि पाठक ट्रेन से पैतृक गांव भागलपुर के नवगछिया भागने की तैयारी में था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे स्टार टॉकिज के पास से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल भी जब्त कर ली गयी है. गिरफ्तार अग्नि पाठक के खिलाफ पूर्व में रंगदारी, फायरिंग और एनडीपीएस के छह केस दर्ज हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










