Jamshedpur News : एनकाउंटर के बाद डरे-सहमे हैं अमलतास सिटी सोसाइटी के लोग

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अमलतास सिटी में यूपी के शॉर्प शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के बाद सोसाइटी के लोग भय के साये में जी रहे हैं.

विज्ञापन

एसएसपी से मिलकर लगायी सुरक्षा की गुहार

Jamshedpur News :

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अमलतास सिटी में यूपी के शॉर्प शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के बाद सोसाइटी के लोग भय के साये में जी रहे हैं. अब शाम होने के बाद लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है. सोसाइटी में रहने वाले बच्चे खेल नहीं रहे हैं. बुधवार को अमलतास सिटी सोसाइटी के लोग सुरक्षा की मांग को लेकर एसएसपी किशोर कौशल से मिले. सोसाइटी के लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. अमलतास सिटी के लोगों ने बताया कि अवैध कब्जा और अड्डेबाजी को लेकर गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत की गयी थी, लेकिन थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अमलतास सिटी के अध्यक्ष किरण कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में गणेश गोप से सभी लोगों ने जमीन खरीदी थी. स्थानीय निवासी डॉ पीएन झा ने बिल्डर ने जमीन खरीदने के समय कहा था कि सभी जमीन बिक्री होने के बाद वह बच्चों के लिए पार्क और खेल का मैदान भी बनवा देगा. बिल्डर ने उस जमीन को भी बेच दिया. इसके बाद से उस स्थान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है.

अवैध कब्जा वाली जमीनों को मुक्त कराने की मांग

सोसाइटी के लोगों ने एसएसपी से आग्रह किया गया है कि क्षेत्र में जो लोग जमीन अवैध कब्जा कर रह रहे हैं, उन्हें वहां से निष्कासित किया जाये, ताकि लोग शांतिपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें. एनकाउंटर के पूर्व कई लोग आते थे, जिनकी गतिविधि संदिग्ध थी. स्थानीय लोगों ने एसएसपी से आग्रह किया है कि अवैध कब्जा वाली जमीन को कब्जा मुक्त किया जाये, ताकि शांति व्यवस्था कायम हो सके. लोगों की परेशानी सुनने के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने सोसाइटी के लोगों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही क्षेत्र में अवैध रूप से कब्ज़ा की गयी जमीनों को चिन्हित कर उसे मुक्त कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola