Jamshedpur News : विक्रम शर्मा की हत्या कर बागबेड़ा में दो दिनों तक छुपे थे शूटर
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 Apr 2026 1:50 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक अहम जानकारी सामने आयी है. जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद शूटर बागबेड़ा क्षेत्र के एक घर में दो दिनों तक छुपे रहे, इसके बाद वहां से फरार हो गये.
विज्ञापन
पुलिस ने संरक्षणदाता के घर पर की छापेमारी, नहीं मिला सुराग
Jamshedpur News :
विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक अहम जानकारी सामने आयी है. जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद शूटर बागबेड़ा क्षेत्र के एक घर में दो दिनों तक छुपे रहे, इसके बाद वहां से फरार हो गये. मामले की जांच कर रही देहरादून के डालनवाला थाना की पुलिस ने शूटरों को संरक्षण देने वाले संदिग्ध के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला. पुलिस अब संरक्षणदाता की तलाश में जुटी है, ताकि उसके माध्यम से शूटरों तक पहुंचा जा सके. बताया जाता है कि देहरादून पुलिस जमशेदपुर में ही डेरा डालकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है. घटना के दो माह बीत जाने के बावजूद अब तक मुख्य शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस मामले में देहरादून पुलिस ने बागबेड़ा के गाढ़ाबासा निवासी विशाल कुमार सिंह व यशराज, जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह, बागबेड़ा के बजरंगटेकरी रोड निवासी आकाश कुमार प्रसाद, उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू और लोहरदगा निवासी अंकित वर्मा पर एक- एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. सभी आरोपियों के घरों पर इश्तेहार भी चिपकाया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही शूटरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










