Jamshedpur news. प्रभावित परिवारों के शीघ्र पुनर्वास और उचित मुआवजे दिलाए प्रशासन
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

बाराद्वारी गांधी आश्रम के जल हादसा पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
बाराद्वारी स्थित देव नगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआइएसएल की हाइ प्रेशर रॉ वॉटर सप्लाई पाइप फटने से हुए जल हादसे पर प्रभावित परिवारों की पीड़ा अब प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गयी है. विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पीड़ित परिवारों के शीघ्र पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की. इस दौरान उनके साथ गांधी आश्रम के पीड़ित भी मौजूद थे. विधायक ने उपायुक्त को अवगत कराया कि गांधी आश्रम में निवास करने वाले लोग समाज के सबसे कमजोर तबके से आते हैं, जो रोजमर्रा की जरूरतें मुश्किल से पूरी करते हैं, ऐसे में जल हादसे ने उनके जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई घरों की छतें टूट गयी, घरेलू सामान, किताब-कॉपी और राशन नष्ट हो गये, जिससे दर्जनों परिवार दयनीय स्थिति में आ गये हैं. मुलाकात के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने अपील की कि जिला प्रशासन इस मामले को मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर प्राथमिकता के साथ लेते हुए पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करें और घटना में हुई नुकसान की भरपाई के लिए उपयुक्त मुआवजा प्रदान करें. विधायक ने गांधी आश्रम के प्रभावित परिवारों की पूरी सूची उपायुक्त को सौंपी. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आश्वस्त किया कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए कदम उठाये जायेंगे. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, गांधी आश्रम के संतोष सेठ, धान सिंह, मितरू प्रधान एवं अन्य मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










